शारदा सहायक नहर में निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
पट्टी -प्रतापगढ़। शारदा खंड 36 की नहर में मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक पट्टी तहसील के बेसार गांव से गुजरने वाली शारदा खंड 36 की नहर में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब 6 से 7 फिट का विशालकाय मगरमच्छ पानी में दिखाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। गांव के प्रधान शेर बहादुर पटेल ने बताया कि मगरमच्छ पानी में निकलने से लोग भयभीत है। डर सता रहा है। सुबह मगरमच्छ नहर के पानी में गौड बस्ती के पुल के पास देखा गया। धीरे-धीरे नहर के पानी के रास्ते पट्टी कस्बे की तरफ जाता देखा गया है। इसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा वन विभाग को दी गई हैं। नहर के पानी में मगरमच्छ देखे जाने की जानकारी जब आसपास के लोगों को मिली तो आशीष चौरसिया, मुकेश पटेल, दिवाकर चौरसिया ,अमर सिंह यादव, विजय पटेल, विकास पटेल, रवि मौर्य ,विवेक गिरी, बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण वहाँ पर एकत्रित हो गए।








