वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

फलक बानों एक दिन की बनी खण्ड शिक्षा अधिकारी

मिशन शक्ति के अन्तर्गत फलक बानों एक दिन की बनी खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मणपुर

प्रतापगढ़। मिशन शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगरा लक्ष्मणपुर मे कक्षा 07 की छात्रा फलक बानों को एक दिन के लिये खण्ड शिक्षा अधिकारी, लक्ष्मणपुर बनाया गया। नवागत् खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुॅचने पर निवर्तमान खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सरोज एवं कार्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा वाहन से उतरने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत् किया गया। इस मौके पर बीआरसी के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी फलक बानों द्वारा कार्यालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यालय के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया जिसमें बन्दना पटेल ब्लाक एमआईएस की अनुपस्थिति पर कार्यालय सहायक द्वारा बताया गया कि उनकी तबीयत खराब है जिससे वह आज मेडिकल पर है। इसके बाद आईजी आरएस पर प्राप्त शिकायतों के सन्दर्भ में सम्बन्धित को गुणत्तापूर्वक परीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके बाद उनके द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगरा का निरीक्षण किया। इस मौके पर कल्पना चौरसिया, कृष्ण कुमार जायसवाल,बब्लू विश्वकर्मा,हरिओम प्रजापति, शिवम पाण्डेय, सन्दीप सरोज आदि अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें