बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे दिग्गज नेताओं के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को भी शामिल किया गया है.
BJP के स्टार प्रचारों की लिस्ट में 4 नाम देखकर आप भी चौक जाएंगे।
भोजपुरी सितारों की इस एंट्री से बिहार की सियासत में नया जोश देखने को मिल रहा है. पवन सिंह बीजेपी में दोबारा एंट्री के बाद से उनके आरा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई थी. लेकिन, बाद में उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह बिहार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी के साथ जुड़े रहेंगे. ऐसे में पवन सिंह का नाम अब स्टार प्रचारकों की सूची में जुड़ गया है।
चुनावी मौसम में पवन सिंह, रवि किशन और निरहुआ जैसे स्टार्स का प्रचार में उतरना बीजेपी के लिए “जनता से सीधा कनेक्शन” माना जा रहा है।भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता बिहार, यूपी और झारखंड में किसी से छिपी नहीं है।ऐसे में बीजेपी इन चेहरों के ज़रिए युवा और ग्रामीण वोटरों तक अपनी बात पहुंचाने की रणनीति बना रही है। खास बात यह है कि तीनों कलाकार सिर्फ पर्दे के स्टार नहीं।बल्कि राजनीति में भी सक्रिय हैं और बीजेपी के प्रचार अभियानों में पहले भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।








