वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों ने मनाई दीपावली

जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों ने मनाई दीपावली

– बंदियों ने बनाई रंगोली।

प्रतापगढ़। जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों ने को दीपावली का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं पारम्परिक तरीके से मनाया। जेल अधीक्षक ऋपभ द्विवेदी ने वताया है कि कारागार प्रशासन द्वारा दीपावली के त्योहार हर्प एवं उत्साह से मनाने के लिए समुचति व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी, ताकि चाहरदीवारी के अन्दर रहते हुए भी अपनों से दूर रहने का एहसास कम से कम हो। कारागार प्रशासन द्वारा प्रत्येक वैरक के लिए मिट्टी के लगभग 2000 दिये की व्यवस्था करायी गयी। बंदियों द्वारा प्रत्येक अहाते में रंग बिरंगी रंगोली वनायी गयी तथा अहातों को दीप व मोमवत्तियों से रौशन किया, जिसमें कारागार के सभी बंदियों ने भाग लिया। विभिन्न स्थलों पर कार्यरत बंदियों तथा

गरीव वंदियों में मिप्ठान वितरित किया गया। साथ ही महिला वंदियों एवं वाल कारागार में बंदियों को भी मिष्ठान वितरित किया गया। कारागार प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बंदियों के साथ मिलकर दीपावली का त्योहार वड़े उत्साह के साथ मानाया गया। दीपावली के इस पावन पर्व पर अधीक्षक द्वारा वंदियों को संदेश दिया गया कि दीपावली केवल उत्सव नहीं, वल्कि आत्मज्योति को प्रज्वलित करने का अवसर है। प्रत्येक दीपक यह प्रेरणा देता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हो, एक छोटी सी रोशनी भी अधकार मिटा सकती है।

फोटोः जिला कारागार में दीपावली मनाते बंदी।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें