वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डीआईजी राकेश पांडे को मिलेगा गृह मंत्री दक्षता पदक

डीआईजी राकेश पांडे को मिलेगा गृह मंत्री दक्षता पदक

इलाके के अशोकपुर गांव के हैं निवासी

लखनऊ समाचार
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र इलाके के अशोकपुर गांव के मूल निवासी वर्तमान में जम्मू कश्मीर में डीआईजी पद पर तैनात हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक में उनका नाम शामिल होने से इलाके में गर्व और खुशी का माहौल है। इस खबर ने स्थानीय लोगों को अपने घर के सपूत पर गर्व करने के लिए मौका दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने प्रतापगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्हें यह पदक जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले का सफल प्रतिकार करने वाली पुलिस टीम में शामिल होने के कारण दिया गया है। इस आतंकी हमले के पश्चात जम्मू कश्मीर पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित अभियान चलाकर हमले में शामिल आतंकियों को ढेर किया था। इस मिशन में असाधारण नेतृत्व और रणनीतिक दक्षता दिखाने वाले इस अधिकारी को इस पदक से सम्मानित किए जाने वाली सूची में नाम शामिल किया गया है। जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों पर मिलने पर हर्ष और खुशी का माहौल है।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें