वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मुख्य बिकास अधिकारी की मौजूदगी मे बनी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 

मुख्य बिकास अधिकारी की मौजूदगी मे बनी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 

Newsexpress72

 

खनऊ समाचार

प्रतापगढ़। विकास सभवन सभागार कक्ष में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती गरिमापूर्ण वातावरण के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीडीओ ने भगवान बिरसा मुंडा के संक्षिप्त किंतु संघर्षपूर्ण जीवन, उनके नेतृत्व गुणों तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए चलाए गए ऐतिहासिक उलगुलान आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा केवल एक क्रांतिकारी नेता नहीं थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की प्रतीक आवाज थे, जिनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं।
जिला विकास अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी ने भी अपने संबोधन में बिरसा मुंडा के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान, जनजागरण की परंपरा और समुदाय के हक-अधिकारों की रक्षा हेतु उनके निरंतर प्रयासों का उल्लेख किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) डा0 आकांक्षा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान का अद्वितीय उदाहरण है, जिससे वर्तमान पीढ़ी को सीख लेकर समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में विकास भवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें