वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जानलेवा हमले में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

जानलेवा हमले में फरार आरोपी के घर कुर्की नोटिस चस्पा

👉पुलिस ने डुगडुगी बजाकर कराई मुनादी

Newsexpress72

अमित दूबे

प्रतापगढ़।जनपद के कंधई थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरेदेवजानी गांव निवासी मैनुद्दीन जानलेवा हमले के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा करते हुए डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई।मंगरौरा चौकी प्रभारी दरोगा विनीत प्रजापति ने बताया कि मैनुद्दीन के खिलाफ वर्ष 2023 में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से वह पुलिस की पकड़ से बाहर है। कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी के न मिलने पर न्यायालय से अनुमति लेकर उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की गई।पुलिस का कहना है कि यदि आरोपी शीघ्र न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुआ, तो आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें