वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सीएचसी डेरवा में समय के पहले लटकता ताला और धुंआ उड़ाते चिकित्सक

सीएचसी डेरवा में समय के पहले लटकता ताला और धुंआ उड़ाते चिकित्सक

Newsexpress 72

लखनऊ समाचार
प्रतापगढ़।स्वास्थ्य विभाग मे लापरवाहियों का आलम इस कदर हावी हो गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरवा में समय के पहले ही ताला लगा दिया जाता है और मरीज बाजार मे ईलाज करवाने के लिए मजबूर हो जाते है, वहीं दूसरी तरफ चिकित्सक द्वारा अस्पताल परिसर मे कस ली जा रही है अर्थात धुंआ उड़ाया जा रहा है।चिकित्सक की सिगरेट पीने की फोटो वायरल हुई है।डेरवा सीएचसी रोज की तरह गुरुवार को भी दो बजे तक बंद कर दिया गया,जबकि अब शीतकालीन 1 अक्टूबर से दस बजे से चार बजे तक अस्पताल हो गया है। लापरवाह डीएमओ की वजह से एमओ और एमओआईसी स्वच्छंद हो गए है।मरीजों को बाजार की दवा लिखना तो डाक्टरों की नस-नस मे घुस चुका है,जिसे अब डायलासिस से भी दुरुस्त नहीं किया जा सकता है।मरीजों ने जनता के चौथे स्तम्भ से गुहार लगाई है। दूसरी तरफ चिकित्सक का कहना है कि डेरवा सीएचसी तो बन गई है लेकिन न तो पर्याप्त स्टॉफ है और न ही दवाएं,यहां तक कि टीकाकरण के लिए स्टॉफ नर्स भी नहीं है।

फोट-अस्पताल में लटकता ताला और सिगरेट पीते चिकित्सक


News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें