वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जंगली सुअरों का आतंक किसानों की खून-पसीने की मेहनत पर फिरा पानी, अन्नदाता बेहाल 

जंगली सुअरों का आतंक किसानों की खून-पसीने की मेहनत पर फिरा पानी, अन्नदाता बेहाल 

Newsexpress72

लखनऊ समाचार

प्रतापगढ़। खंड विकास शिवगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा बीरापुर में जंगली सुअरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसान अब खेती करने से कतराने लगे हैं। बीती रात सुअरों के एक झुंड ने क्षेत्र के कई किसानों की आलू की फसल को पूरी तरह रौंद कर बर्बाद कर दिया, जिससे गरीब किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। ​पीड़ित किसान रामकरण शर्मा ने बताया कि उन्होंने बड़ी उम्मीद के साथ अपने पांच बिस्वा खेत में आलू की बुवाई की थी। लेकिन पिछली रात सुअरों के झुंड ने उनके पूरे खेत को खोद डाला और फसल नष्ट कर दी। यही हाल बगल के खेत के मालिक राम केवल यादव का भी हुआ, जिनकी आलू की फसल अब पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। ​किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें।गांव में आए दिन होने वाले इस नुकसान से किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि ​सुअरों के डर से कई किसानों ने आलू और अन्य सब्जियां उगाना ही छोड़ दिया है। ​रात-भर जागकर खेतों की रखवाली करने के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है। ​यदि यही स्थिति रही, तो आने वाले समय में गांव के लोग खुद की उगाई सब्जियों के लिए तरस जाएंगे। ​​हैरानी की बात यह है कि अन्नदाता की इस समस्या पर शासन-प्रशासन का कोई भी महकमा सुध लेने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। किसानों ने मांग की है कि सरकार और संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर कोई ठोस कदम उठाएं और पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान करें।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें