वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पत्रकार स्वर्गीय अरुण कुमार पाण्डेय की मनाइ गई पुण्यतिथि

पत्रकार स्वर्गीय अरुण कुमार पाण्डेय की पुण्य स्मृति में काब्य संध्या एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

Newsexpress 72

प्रतापगढ़ । राजर्षि टण्डन इंटर कॉलेज, रामनगर (अठगवां) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अरुण कुमार पाण्डेय की पुण्य स्मृति में भदरी हाउस में एक भव्य काव्य संध्या एवं विचार गोष्ठी का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में किया गया । कार्यक्रम में नगर एवं जनपद के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, शिक्षाविदों, पत्रकारों, व्यवसायियों और समाजसेवियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही । सभी वक्ताओं ने स्व. पाण्डेय के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार तिवारी रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार मुंशी रजा अनीस देहाती ने की, जबकि संचालन कवि अनूप ‘अनुपम’ ने प्रभावशाली एवं सधे हुए अंदाज में किया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत प्रबंधक डॉ. अनूप पाण्डेय ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं स्व. पाण्डेय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ । इसके उपरांत वरिष्ठ कवयित्री मीरा तिवारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया । काव्य संध्या में विभिन्न कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्व. पाण्डेय को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो व्यक्ति को ज्ञान, विवेक, नैतिकता और सामाजिक मूल्यों से संपन्न बनाती है । उन्होंने कहा कि संस्कारों के अभाव में शिक्षा अधूरी है । संस्कार व्यक्ति को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाते हैं और उसे जीवन के उच्च आदर्शों की ओर प्रेरित करते हैं । स्व. पाण्डेय जी ने पत्रकारिता एवं शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए, वे आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं । उनका जीवन सादगी, संघर्ष और समर्पण का प्रेरक उदाहरण रहा है । अध्यक्षीय संबोधन में मुंशी रजा अनीस देहाती ने कहा कि स्व. पाण्डेय केवल एक पत्रकार ही नहीं थे, बल्कि वे समाज की चेतना के प्रहरी थे । उन्होंने सदैव निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी । उनके विचार और कर्म आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेंगे । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का अभिनंदन कार्यक्रम संयोजक एवं दैनिक अवधदूत के संपादक डॉ. अनूप पाण्डेय तथा उपस्थित अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

कार्यक्रम को राज नारायण शुक्ल ‘राजन’, विजय प्रताप त्रिपाठी, इं. विशाल नाथ तिवारी, सुरेश नारायण ‘व्योम’, चन्द्रकांत त्रिपाठी, निर्मल नदीम, प्रेम कुमार त्रिपाठी, चिंतामणि पाण्डेय, नागेंद्र नाथ तिवारी, रमेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ. बृजेन्द्र देव सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। मुख्य रूप से संतोष भगवन, गोविंद खंडेलवाल, रतन जैन, धर्मेन्द्र देव शुक्ल, संजीव आहूजा, अखिल नारायण सिंह, गौरव श्रीवास्तव, डॉ. एसपी त्रिपाठी, परमानन्द मिश्र एडवोकेट, संजय द्विवेदी और विनय पाठक सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमित पाण्डेय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें