वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का किया निरीक्षण 

👉कर्मचारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश

Newsexpress72

प्रतापगढ़। मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं रोल प्रेक्षक सौम्या अग्रवाल ने आज जनपद प्रतापगढ़ के कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व कार्यालयों में विभिन्न पटलों, विभिन्न न्यायालयों, अभिलेखागार आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों/कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी प्रथम, उपजिलाधिकारी द्वितीय आदि न्यायालयों का निरीक्षण किया, उन्होंने स्वयं आलमारियों को खुलवाकर पत्रावलियों की जांच की और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। मण्डलायुक्त ने राजस्व कार्यालयों में तैनात पटल कार्मिकों के कार्यो की जानकारी ली और अधिकारियों व कर्मचारियों के सेवापुस्तिका का अवलोकन कर नियमित रूप से अपडेट रखने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देशित किया कि राजस्व के जितने भी पटल है प्रभारी अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध करायी जाये। मण्डलायुक्त ने मानव सेवा सम्पदा पोर्टल के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल देते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवापुस्तिका एवं अवकाश से संबंधित सभी सूचनाएं समय-समय पर पोर्टल पर अपडेट की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से न केवल कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता भी सुदृढ़ होती है।उन्होने कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार का निरीक्षण किया और ग्रामसभाओं के अभिलेख से सम्बन्धित बस्तो को चेक किया गया। इस दौरान उपजिलाधिकारी सीमा भारती ने जानकारी दी कि अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इस पर मण्डलायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की और कहा कि अभिलेखों के डिजिटलीकरण से अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होने इस दौरान भूलेख, खनन, नजारत, दैवीय आपदा, आदि के पत्रावलियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर आयुक्त (प्रशासन) रत्ना प्रिया, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट अनुष्का शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें