वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

प्रयागराज मे न्यूरो के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप,मुकदमा दर्ज।

प्रयागराज मे न्यूरो के डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप,मुकदमा दर्ज

Newsexpress72

लखनऊ/प्रयागराज।प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा के खिलाफ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गुरुवार को सिविल लाइंस थाने में BA की एक छात्रा की शिकायत पर उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने जांच के दौरान जबरन उसके कपड़े उतरवाए और गलत नीयत से छुआ।
बताया जा रहा है कि घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे क्लाइव रोड स्थित डॉक्टर के घर-क्लिनिक की है। धूमनगंज क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा अपने भाई के साथ माइग्रेन के इलाज के लिए वहां पहुंची थी। छात्रा का नंबर 74वां था और देर रात तक मरीजों की जांच चल रही थी।
पीड़िता के भाई के अनुसार, वह कुछ समय के लिए जरूरी काम से बाहर चला गया था। वापस लौटने पर उसने क्लिनिक में हंगामा देखा। बहन ने उसे पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना के बाद डॉक्टर ने सभी मरीजों को बाहर निकालकर घर का गेट बंद कर लिया। इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें छात्रा रोते हुए आरोप लगा रही है, जबकि डॉक्टर खुद पर लगे आरोपों से इनकार कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें