वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कैंसर पीड़ित को रोडवेज बस चालक ने जबरन उतारा

कैंसर पीड़ित को रोडवेज बस चालक जबरन उतारा

परिवहन मंत्री से जरिए रजिस्ट्री की शिकायतपट्टी-प्रतापगढ़। कैंसर पीड़ित को रोडवेज चालक व परिचालक ने डेढ़ किलोमीटर दूर ही बस से उतार दिया। बार-बार मिन्नत करने तथा खुद के कैंसर मरीज होने का हवाला देने के बावजूद चालक परिचालक ने उसकी एक न सुनी और उसे उड़ैयाडीह मोड़ पर उतार दिया। घटना बीते मंगलवार की रात बजे की है। यात्री के अनुसार चालक बस को बाईपास से लेकर जाना चाहता था। जबकि परिवहन निगम का बस अड्डा कस्बे के भीतर है तथा यात्री का घर कस्बे के चौक पर है। पीड़ित ने परिवहन मंत्री व प्रतापगढ़ ए आर एम से लिखित शिकायत की है। बता दे कि कस्बे के चौक निवासी लाल जी जायसवाल को कैंसर है।वह प्रयागराज से अपनी दवा लेकर प्रतापगढ़ डिपो के एक रोडवेज बस से पट्टी आने के लिए निकले। रात करीब 8 बजे उन्हें रोडवेज चालक व परिचालक ने यह कहते हुए रोडवेज से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही उतार दिया कि यह बस, बस स्टेशन के बजाय बाईपास से होकर निकल जाएगी। उन्हें डांट-डपटकर बस से नीचे उतार दिया । रात्रि के समय डेढ़ किलोमीटर उन्हें पैदल ही चल कर घर आना पड़ा। जिससे उन्हें घोर पीड़ा का एहसास हुआ। जिससे आहत कैंसर पीड़ित शिकायती पत्र लेकर डाकघर पहुंचा और उसने पूरे प्रकरण की शिकायत प्रदेश शासन के परिवहन मंत्री एवं जिले के ए आर एम को रजिस्ट्री पत्र भेजकर चालक परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में रोडवेज बस की रजिस्ट्रेशन संख्या भी उल्लेख की गई है।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें