वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर हमला

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर हमला

👉गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsexpress72

प्रतापगढ़। फतनपुर थाना क्षेत्र के पूरे बिच्छूर गांव में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गांव निवासी भगवत प्रसाद यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके घर आने-जाने वाले रास्ते पर एक महिला द्वारा दालान का निर्माण कराया जा रहा था।

बताया गया कि इस मामले की शिकायत पुलिस और राजस्व विभाग से की गई थी। शिकायत पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवा दिया। लेकिन टीम के वापस लौटते ही विपक्षी पक्ष ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया।

इसी दौरान भगवत प्रसाद के छोटे भाई राधेश्याम यादव जब निर्माण कार्य रुकवाने पहुंचे, तो उन पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि कई महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से हमला किया। हमले में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही बेहोश हो गए।

परिजनों ने घायल राधेश्याम को तत्काल रानीगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती राधेश्याम का इलाज जारी है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment