वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा निर्जला व्रत

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा निर्जला व्रत

– मां वेल्हा देवी सई घाट पर दिखा आस्था का समागम।

लखनऊ समाचार

प्रतापगढ़। छठ महापर्व का मंगलवार को आखिरी दिन रहा। चार दिवसीय यह महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू हुआ और मंगलवार को सुवह उगते सूरज को ऊपा अर्घ्य के साथ खत्म हो गया। इसके साथ ही महिलाओं के 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया।

मंगलवार को सुबह मां वेल्हा देवी के सई घाट पर व्रती महिलाओं की आस्था का संगम नजर आया। जहां प्रवासी लोगों के साथ तमाम नगर निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यहां उत्साह का नजारा देखने को मिला। इस अनूठे आयोजन में अपने गांव से वाहर सांस्कृतिक एकजुटता और परंपराओं के प्रति नई ऊर्जा देखने को मिली। इस दौरान भगवान भास्कर की उपासना को लेकर लोगों में वहुत उत्साह नजर आया। सज-धज कर लोग नए परिधान पहने घाटों पर पहुंचे। खुशी में लोगों ने घाटों पर पटाखे भी फोड़े और नृत्य भी किया।

इसी तरह पट्टी नगर में भी इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल भी छठ पूजा में सम्मिलित होकर उगते सूरज को अघ्य दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि अपने पूजा की परंपराओं को जीवंत रखने के लिए हम सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। नगर में यह आयोजन एक दूसरे के साझा संस्कृति का वेहतरीन उदाहरण है। संयोजक प्रिंस वरनवाल ने सभी के प्रति आभार जताया।

फोटो: -उगते सूर्य को अर्घ्य देवी व छठ मैया का पूजन करती महिलाएं तथा घाट पर उमड़ा जनसैलाव।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें