तहसील मुख्यालय पर लगने वाले तीन आदिवासी ऐतिहासिक दशहरे में लिखी तैयारी हुई पूरी
👉रविवार को पूर्व मंत्री मोती सिंह करेंगे फीता काटकर औपचारिक शुरुआत
Newsexpress72
लखनऊ समाचार
पट्टी-प्रतापगढ़। रविवार से शुरू होने वाले पट्टी के तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले को लेकर तैयारियां पूरी होने को है। मेला मैदान विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधनों के साथ घरेलू सामान की दुकानों व खाद्य पदार्थों के व्यापारियों की दुकानों से सजने लगा है। इस दौरान समित के लोग पूरे दिन मेला मैदान क्षेत्र में मौजूद रहे।आने वाले व्यापारियों को उनके व्यवसाय के अनुसार उन्हें दुकानें लगाने को जगह दे रहे हैं। इसी के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी मेला को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को पूरे दिन श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष जुग्गी लाल जायसवाल के साथ प्रबंधक सुरेश जायसवाल, उपाध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल राम प्रकाश जायसवाल, रमेश सोनी, बृजेश सिंह अनिल खंडेलवाल सहित समिति के अन्य लोग यहां लगे रहे। मेला जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराने के साथ मेला मैदान क्षेत्र में आने जाने वाले रास्तों को ठीक कराते रहे।नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा मेला क्षेत्र की साफ सफाई के साथ मेला क्षेत्र में बनी नालियों को कवर्ड करने का काम पूरा हो गया है। इस मौके पर समित के चंद्रकेश सिंह, सूरज सिंह, गोलू सिंह, के साथ संरक्षक खेदन लाल जायसवाल, मो इरशाद, प्रिंस बरनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








