वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पट्टी CHC की लचर व्यवस्था पर मरीजों का फूटा आक्रोश,

पट्टी CHC की लचर व्यवस्था परमरीजों का फूटा आक्रोश

👉आगे आए समाजसेवी सौरभ त्रिपाठी

Newsexpress72

प्रतापगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पट्टी की बदहाल व्यवस्थाओं ने एक बार फिर स्वास्थ्य तंत्र की हकीकत उजागर कर दी है। बिजली, उपकरण और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे इस केंद्र की स्थिति देखकर क्षेत्र में नाराजगी बढ़ती जा रही है।इसी बीच समाजसेवी सौरभ त्रिपाठी ने जिम्मेदारी उठाते हुए पहल की है। उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट के जरिए क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और चुनावी प्रत्याशियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार व्यवस्था संभालने में असमर्थ है, तो हमें खुद आगे आकर जनहित में कदम उठाना चाहिए।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अस्पताल में बिजली की समस्या दूर करने के लिए तत्काल जनरेटर की व्यवस्था कराई जानी चाहिए, ताकि मरीजों की जान से खिलवाड़ न हो।सौरभ त्रिपाठी ने अपनी टीम को भी निर्देश दिया है कि यदि इस कार्य के लिए किसी प्रकार की सरकारी अनुमति की जरूरत हो, तो संबंधित विभाग से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी करें और जल्द से जल्द जनरेटर उपलब्ध कराए।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment