सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8 घंटे से बिजली गुल, मरीजों का बुरा हाल
Newsexpress72
प्रतापगढ़।भीषण गर्मी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में 8 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल हैं।वहीं डिलीवरी वार्ड में भर्ती महिलाओं की हालत भी बिगड़ती नजर आ रही है।मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते जनरेटर तक नहीं चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि कुछ समय के लिए भी जनरेटर चालू कर दिया जाए तो इन्वर्टर चार्ज होकर राहत मिल सकती है।लेकिन कर्मचारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।गर्मी और उमस के कारण अस्पताल के वार्डों में हालात बेहद खराब हो गए हैं। मरीजों ने प्रशासन से तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल करने और जनरेटर चलाने की मांग की है ताकि राहत मिल सके।वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।









