वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

CRPF जवान प्रेमचंद्र पाण्डेय पहलगाम में शहीद,गांव में शोक की लहर

CRPF जवान प्रेमचंद्र पाण्डेय पहलगाम में शहीद,गांव में शोक की लहर

Newsexpress72

प्रयागराज/प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में ड्यूटी के दौरान CRPF के जवान प्रेमचंद्र पाण्डेय (पिंटू) के शहीद होने की दुखद खबर सामने आई है। वह प्रतापगढ़ जनपद के चमरूपुर शुक्लान गांव के निवासी थे।

प्रेमचंद्र पाण्डेय देश की सेवा में तैनात थे और इसी दौरान उन्होंने सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी जान न्यौछावर कर दी। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में गहरा दुःख और गर्व दोनों भाव देखने को मिल रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, शहीद जवान का पार्थिव शरीर सेना के विमान द्वारा उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव सहित पूरे जिले में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की है।देश हमेशा अपने वीर सपूत के इस बलिदान को याद रखेगा।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment