वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

इंटर पास छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

इंटर पास छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Newsexpress72

प्रतापगढ़।जनपद के कोहंडौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ के सुन्दरियां पुरवा में सोमवार शाम एक 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, खुशबु रजक (16) पुत्री श्रीपाल मूल रूप से सागींपुर घुईसरनाथ की रहने वाली थी, लेकिन बचपन से ही वह अपने मामा के घर कोहंडौर थाना क्षेत्र के सुन्दरियां पुरवा में रह रही थी। सोमवार शाम जब घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे, तभी खुशबु ने घर के अंदर कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद मामी नीलम घर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो खुशबु फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर पहुंची कोहंडौर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामी नीलम की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि खुशबु ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment