वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नकाबपोश महिला घायल अवस्था में मिली पुलिस कर रही मामले की जांच 

नकाबपोश महिला घायल अवस्था में मिली पुलिस कर रही मामले की जांच 

Newsexpress72

अमित दूबे 

प्रतापगढ़(उ. प्र.)। जनपद के दिलीपपुर थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है।सरखेलपुर गांव में एक अज्ञात नकाबपोश महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।घटनास्थल से पुलिस को कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

 

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें