जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप
👉पीड़िता ने पुलिस पर भी लगाया लापरवाही का आरोप
Newsexpress72
प्रतापगढ़(उ. प्र.)।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सलाहपुर गांव में जमीन कब्जाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। गांव निवासी नौरंगी देवी ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनकी पैतृक भूमि पर पड़ोसी जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।पीड़िता का कहना है कि आरोपित लगातार दबाव बनाते हुए जमीन पर कब्जा करने की नीयत से वहां जबरन पहुंच जाते हैं और विरोध करने पर अभद्रता व धमकी तक देते हैं। नौरंगी देवी के अनुसार, कई बार मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपितों के हौसले और बुलंद हो गए हैं।नौरंगी देवी ने आरोप लगाया कि “अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है।” उन्होंने बताया कि जमीन को लेकर लगातार तनाव बना हुआ है और परिवार दहशत के साए में जीने को मजबूर है।मामले को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा तेज है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने जल्द हस्तक्षेप नहीं किया तो यह विवाद कभी भी हिंसक रूप ले सकता है।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।








