वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मदारडीह (चांदा) में डाला गाड़ी पलटने से भीषण हादसा

मदारडीह (चांदा) में डाला गाड़ी पलटने से भीषण हादसा

Newsexpress72

सुल्तानपुर(उ. प्र.)। जिले के चांदा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारडीह में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक डाला गाड़ी पट्टी क्षेत्र की ओर से चांदा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान मदारडीह के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई गाड़ी सड़क किनारे लगे कंटीले तारों को तोड़ते हुए गहरे गड्ढे में पलट गई।हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

News Express72
Author: News Express72

Leave a Comment

और पढ़ें