भीषण आग से गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख
Newsexpress72
प्रतापगढ़(उ. प्र.)। जिले के तेजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत भागीपुर कमोरा गांव में सोमवार (6 अप्रैल 2026) की रात करीब 7:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रहने वाले पुरुषोत्तम मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा के घर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था।
बताया जाता है कि इस घर में सीता देवी, जो स्वर्गीय राम चरण मिश्रा की पत्नी हैं, निवास करती थीं। इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह से बेघर कर दिया है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की जा रही है।








